November 6, 2026

Vietnam:वियतनाम में बड़ा नाव हादसा: 15 भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, कहा- ‘दी जा रही हर संभव मदद’

Screenshot_20260711_194456_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ:वियतनाम के फु क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के पास एक दर्दनाक नाव हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक पर्यटक स्पीडबोट ‘होन मे रुट’ द्वीप से वापस लौटते समय समुद्र की तेज लहरों और खराब मौसम के कारण पलट गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट कर कहा कि वियतनाम में भारतीय नागरिकों के साथ हुई इस नाव दुर्घटना की खबर सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ है। पीएम मोदी ने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले पर्यटकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और घायल बचे लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रही है। पीएम मोदी ने आश्वस्त किया है कि वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं और राहत व बचाव कार्यों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। आपातकालीन सहायता और जानकारी के लिए भारतीय मिशन द्वारा विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं ताकि प्रभावितों के परिजनों को तुरंत सही जानकारी मिल सके

You may have missed