India-Newzealand:भारत-न्यूजीलैंड ने किया ‘रणनीतिक साझेदारी’ का ऐतिहासिक एलान,समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तैयार होगा विशेष रोडमैप
सर्च न्यूज: सच के साथ: भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को ऐतिहासिक रूप से आगे बढ़ाते हुए आधिकारिक तौर पर ‘रणनीतिक साझेदारी’ (Strategic Partnership) का दर्जा दिया है। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस ऐतिहासिक फैसले को मंजूरी दी गई। इस महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आगामी चार वर्षों के विकास के लिए ‘इंडिया-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: रोडमैप 2030’ भी साझा किया है।
दोनों देशों के बीच हुए कुल 18 समझौतों और घोषणाओं में कृषि, शिक्षा, खेल और क्लीन एनर्जी जैसे क्षेत्र भी मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके तहत नागालैंड और उत्तराखंड में कीवी फल के उत्पादन तथा तकनीकी सुधार के लिए दो ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किए जाएंगे। पर्यावरण के मोर्चे पर न्यूजीलैंड ने ‘ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस’ में शामिल होने की घोषणा की है, जबकि आतंकवाद से निपटने के लिए एक संयुक्त वर्किंग ग्रुप के गठन पर भी दोनों देश सहमत हुए हैं।
