No-Entry in Jamshedpur tomorrow:पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल: जमशेदपुर में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटेटिव परीक्षा (PECE 2026) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध (नो एंट्री) लगा दिया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत रविवार (12 जुलाई 2026) को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इस निर्धारित समयावधि के दौरान किसी भी भारी व्यावसायिक वाहन को शहर की सीमाओं के भीतर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माने का प्रावधान किया गया है
इस महत्वपूर्ण एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए स्थानीय स्तर के अलावा आसपास के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र जमशेदपुर पहुंच रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा छात्रों को समय पर पहुंचने में मदद करने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक जवानों को विभिन्न रूटों पर तैनात किया गया है। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे इस दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग करें।
