India-Russia Defence Deal: भारत की वायु सुरक्षा को मिलेगा नया कवच, रूस से 5 और S-400 खरीदने की तैयारी तेज
सर्च न्यूज: सच के साथ: भारत ने रूस से पांच और S-400 Triumf एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिया है। रूस ने इस प्रस्ताव के तहत Bill of Quantities (BOQ) दिल्ली को भेज दिया है। इसमें निर्माण और जरूरी सामग्री की लागत का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है, जिसके आधार पर अब दोनों देशों के बीच कीमत को लेकर बातचीत शुरू होगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, नए सौदे की अनुमानित लागत 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। हालांकि अंतिम कीमत अभी तय नहीं हुई है और BOQ के आधार पर लागत को लेकर बातचीत पूरी होने के बाद ही खरीद को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया होगी।
नए पांच S-400 सिस्टम शामिल होने से भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता और मजबूत होने की उम्मीद है। इनकी तैनाती से देश की संवेदनशील सीमाओं पर हवाई खतरों से निपटने की क्षमता बढ़ेगी। अंतिम मंजूरी कीमत और अन्य शर्तों पर सहमति बनने के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) से मिलने की प्रक्रिया होगी।
