September 5, 2026

Rourkela Railway Station: कन्फर्म टिकट का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार

4537414-untitled-design-3

सर्च न्यूज: सच के साथ: ओडिशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन पर एक 20 वर्षीय महिला यात्री से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे कर्मचारी ने महिला को कन्फर्म टिकट दिलाने का भरोसा दिया और उसे स्टेशन परिसर के एक कमरे में ले गया। वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला बेंगलुरु जाने के लिए राउरकेला रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी कर्मचारी ने उससे संपर्क किया और टिकट कन्फर्म कराने में मदद करने की बात कही। इसके बाद वह महिला को वाल्व रूम में ले गया, जहां घटना को अंजाम देने का आरोप है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद महिला ने रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े साक्ष्यों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

आरोपी दक्षिण-पूर्व रेलवे के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में वाल्व मैन के पद पर कार्यरत बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद रेलवे प्रशासन ने भी उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस की जांच जारी है।

You may have missed