September 6, 2026

Student got nervous on stage Rahul Gandhi boosted his morale: प्रयागराज में कांग्रेस के ‘Echo of Students’ कार्यक्रम के दौरान मंच पर घबराया छात्र तो राहुल गांधी ने बढ़ाया हौसला, बोले—“भाई, रिलैक्स… खुलकर बोलो”, वायरल हुआ VIDEO

HPQUncUa8AArp0E

सर्च न्यूज: सच के साथ: प्रयागराज। कांग्रेस के ‘Echo of Students’ कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल भावुक और सहज हो गया, जब मंच पर भाषण देते समय एक छात्र अचानक घबरा गया। छात्र को असहज देखकर राहुल गांधी खुद मंच से नीचे उतरे और उसके पास पहुंचकर उसका हौसला बढ़ाया।

राहुल गांधी ने छात्र को सहज करते हुए कहा—“भाई, रिलैक्स… खुलकर बोलो।” उन्होंने छात्र से बिना घबराए अपनी बात रखने के लिए कहा। राहुल गांधी के इस व्यवहार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।कार्यक्रम में छात्र अपने विचार साझा कर रहा था, लेकिन मंच पर बोलने के दौरान वह नर्वस हो गया। स्थिति को देखते हुए राहुल गांधी ने तत्काल हस्तक्षेप किया और छात्र के आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश की। उनके छात्र के पास जाकर बातचीत करने के अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।बताया गया कि ‘Echo of Students’ कार्यक्रम युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों तथा उनकी आवाज को सामने रखने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी बात रखी और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

राहुल गांधी का छात्र को मंच पर सहज करने वाला यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में उनका छात्र के पास जाकर उसे प्रोत्साहित करना और खुलकर बोलने के लिए कहना लोगों का ध्यान खींच रहा है।