DBMS College of Education:डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
सर्च न्यूज: सच के साथ: आज डी बी एम एस कॉलेज आफ एजुकेशन के प्रांगण में देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती ‘शिक्षक दिवस ‘ के रूप में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलित कर और डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ बी.चंद्रशेखर ने सभी शिक्षकों को समाज का सच्चा निर्माता बताया
प्राचार्या डॉ.मोनिका उप्पल ने शिक्षक दिवस के महत्व को विस्तार से बताया उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि अपने गुरुओं का आदर करना चाहिए उनके सीख को अपने जीवन में अपनाना चाहिए |
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण और कविताएं प्रस्तुत की ।उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और सभी शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ हुआ।इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सभी सदस्य,प्राचार्या, शिक्षिकाएं एवं सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
