Harmanpreet Kaur Creates History with 150 T20I Captaincy. हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 150 T20I में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर |
सर्च न्यूज: सच के साथ: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पाकिस्तान के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में कप्तानी करते हुए वह 150 T20I मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं
हरमनप्रीत का रिकॉर्ड पुरुष क्रिकेट के बड़े कप्तानों से भी काफी आगे है। नामीबिया के गेरहार्ड इरास्मस पुरुष T20I में 91 मैचों की कप्तानी के साथ इस सूची में आगे हैं, जबकि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 72 T20I में कप्तानी की थी।
इस उपलब्धि पर हरमनप्रीत ने इसे शानदार उपलब्धि बताया, लेकिन साथ ही कहा कि मैदान पर क्रिकेट का आनंद लेते रहना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत ने थाईलैंड और हांगकांग को हराया था और टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी।
