CBI Books Subhash Chandra in ₹1,322 Crore LIC Housing Finance Case. सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा ₹1,322 करोड़ के लोन मामले में सुभाष चंद्रा पर CBI FIR |
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ज़ी के संस्थापक और एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के खिलाफ LIC Housing Finance से जुड़े कथित ₹1,322 करोड़ के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज की है। CBI ने यह FIR 31 अगस्त को दर्ज की थी, जिसकी जानकारी 5 सितंबर को सामने आई
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लोन हासिल करने के लिए सुभाष चंद्रा की नेटवर्थ को बढ़ाकर दिखाने वाले दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। बाद में दोनों लोन खाते डिफॉल्ट हो गए। शिकायत के अनुसार, एक सुविधा में करीब ₹570.50 करोड़ और दूसरी में ₹507.25 करोड़ बकाया बताया गया है।
CBI ने सुभाष चंद्रा के अलावा कई कंपनियों और उनके निदेशकों को भी मामले में आरोपी बनाया है। शिकायत में कथित तौर पर फंड के गलत इस्तेमाल और वसूली प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए संपत्तियों से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। मामले में जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
