Singer S. Janaki breathes her last at 88:मशहूर गायिका एस. जानकी का मैसूर के अस्पताल में निधन, पीएम मोदी और दिग्गजों ने जताया गहरा शोक
सर्च न्यूज: सच के साथ: भारत की मशहूर और दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मैसूर के एक निजी अस्पताल (अपोलो अस्पताल) में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को उन्हें अचानक सांस लेने में गंभीर तकलीफ का सामना करना पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उम्र संबंधी बीमारियों के कारण इलाज के दौरान उनका निधन हो गया
दक्षिण भारतीय भाषाओं के अलावा, उन्होंने हिंदी, ओडिया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बांग्ला सहित लगभग 20 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में भी गायन किया, उन्होंने अनगिनत फिल्मों, संगीत एल्बमों, टेलीविजन कार्यक्रमों और रेडियो के लिए भी अपनी जादुई आवाज का योगदान दिया। उनके निधन से पूरे भारतीय संगीत जगत और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और इसे संगीत संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है
