September 4, 2026

Jharkhand:झारखंड में पन्ना तस्करी:1.095 किलो बेशकीमती पत्थर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

Screenshot_20260712_141648_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा में पुलिस ने शनिवार की शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के कीमती पन्ना पत्थर (Emerald) के साथ तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 1.095 किलोग्राम वजन का बहुमूल्य हरा पन्ना बरामद किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये (₹1.5 करोड़) आंकी गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बहरागोड़ा के पीडब्लूडी (PWD) चौक के पास कीमती पत्थरों की एक बड़ी डील होने वाली है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा थाना प्रभारी और स्थानीय पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस ने पहले सुबह के समय पीडब्लूडी चौक से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और फिर उसकी निशानदेही पर शाम को उसी चौक से दो अन्य तस्करों को कीमती पन्ना के साथ धर दबोचा।

प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पता चला है कि बरामद किए गए इस बेशकीमती पन्ना पत्थर की खेप को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता ले जाने की योजना थी, जहां इसे किसी बड़े खरीदार को भारी कीमत पर सौंपा जाना था। गौरतलब है कि गुड़ाबांदा और इसके आस-पास के बीहड़ पहाड़ी इलाकों में पन्ना की खदानें मौजूद हैं, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से सील कर रखा है। इसके बावजूद बाहरी राज्यों के तस्करों के सह पर स्थानीय गिरोह यहां चोरी-छिपे अवैध खनन कर इन कीमती पत्थरों की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।

You may have missed