2029 तक एक साथ चुनाव? JPC ने दिया बड़ा संकेत
देश में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की दिशा में तैयारियां तेज होती दिख रही हैं। इस विषय पर गठित संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने संकेत दिए हैं कि यदि सभी प्रक्रियाएं तय योजना के अनुसार आगे बढ़ती हैं, तो 2029 के लोकसभा चुनाव तक पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था तैयार हो सकती है।
सरकार का मानना है कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू होने से चुनावी खर्च में कमी आएगी, प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और बार-बार लागू होने वाली आचार संहिता से विकास कार्यों पर पड़ने वाला असर भी कम होगा। हालांकि, विपक्ष के कई दल इस प्रस्ताव पर संवैधानिक, संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाते रहे हैं।
अब सभी की नजर संयुक्त संसदीय समिति की अंतिम सिफारिशों और सरकार के अगले कदम पर है। यदि आवश्यक संवैधानिक संशोधन और राजनीतिक सहमति बनती है, तो 2029 का आम चुनाव भारत के चुनावी इतिहास में एक बड़े बदलाव की शुरुआत साबित हो सकता है।
