जमशेदपुर गैंगरेप: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वारदात के 6 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में डिमना लेक के समीप महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 6 घंटे के भीतर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ ही अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।
आगे की कार्रवाई:पुलिस ने घटनास्थल से अपाचे बाइक, मोबाइल फोन के अलावा शराब-बीयर की बोतलें और डिस्पोजेबल ग्लास जब्त किए हैं। पुलिस मामले में स्पीडी ट्रायल (त्वरित सुनवाई) कराकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए फॉरेंसिक और वैज्ञानिक सबूत अदालत के सामने पेश कर रही है।
