September 5, 2026

Jamshedpur:रोहित मुंडा हत्याकांड: परसुडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Screenshot_20260710_194943_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ:जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरजामदा में हुए रोहित मुंडा हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह पूरा मामला जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र (सरजामदा स्थित बांधडीह) का है, जहां बुधवार देर रात सोपोडेरा के रहने वाले 27 वर्षीय युवक रोहित मुंडा की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, रोहित मंगलवार रात सालगाझरी इलाके में अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल हुआ था। इसी पार्टी के दौरान शराब के नशे में बाइक पार्किंग अथवा बाइक हटाने को लेकर कुछ स्थानीय युवकों के साथ उसका गंभीर विवाद शुरू हो गया था।चोरी का आरोप और बेरहमी से पिटाईपार्टी में उपजा विवाद उस समय हिंसक रूप ले लिया जब रोहित नशे की हालत में एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल लेकर वहां से हट गया। इसके बाद बस्ती के कुछ युवकों ने रोहित पर सीधे तौर पर मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगा दिया। विवाद बढ़ने पर सरजामदा गुरुद्वारा के सामने उग्र भीड़ और कुछ युवकों ने रोहित को चारों तरफ से घेर लिया और लाठी, डंडों, बांस की पट्टियों तथा लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मारपीट की इस भयावह घटना के बाद घायल रोहित को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय उसके परिजन और दोस्त घर ले आए। घर पहुंचने पर रोहित ने पानी पिया और शुरुआती कुछ समय तक उसकी हालत सामान्य प्रतीत हो रही थी। इसके बाद उसकी माँ कुछ काम से रिश्तेदार के घर चली गईं, लेकिन गुरुवार सुबह जब वह वापस लौटीं तो रोहित बिस्तर पर मृत पाया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर हंगामा शुरू कर दिया

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस ने सरजामदा इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटों के भीतर मुख्य आरोपी सुजल लोहार, हरिपदो और रवि समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए लाठी, डंडे और लोहे के रॉड भी पुलिस ने बरामद किए हैं

You may have missed