Young innovator Omkar Batra’s space-tech startup secures $4.3 million in funding: जम्मू के युवा इनोवेटर ओंकार बत्रा की बड़ी उड़ान, स्पेस-टेक स्टार्टअप को मिली 4.3 मिलियन डॉलर की फंडिंग
सर्च न्यूज: सच के साथ: जम्मू-कश्मीर के युवा उद्यमी ओंकार सिंह बत्रा एक बार फिर अपनी उपलब्धियों को लेकर चर्चा में हैं। बेहद कम उम्र से तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में सक्रिय ओंकार ने अब अंतरिक्ष संचार के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। उनके स्पेस-टेक स्टार्टअप Apolink ने हाल में 4.3 मिलियन डॉलर (करीब 36 करोड़ रुपये) की फंडिंग जुटाई है।
इन्हीं अनुभवों को आगे बढ़ाते हुए ओंकार ने Apolink की शुरुआत की। कंपनी का लक्ष्य लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में संचार से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए सैटेलाइट-आधारित रिले और अंतरिक्ष संचार से जुड़ा बुनियादी ढांचा विकसित करना है। नई फंडिंग को इसी तकनीक और कंपनी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ओंकार की उपलब्धियों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने 12 साल की उम्र में किताब लिखी और 13 साल की उम्र में अपनी कंपनी शुरू की। बाद में वे अमेरिका पहुंचे और सिलिकॉन वैली में अपने स्पेस-टेक विजन को आगे बढ़ाया
ओंकार की कहानी खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ अपने तकनीकी प्रयोगों को जारी रखा। जम्मू से निकलकर अंतरिक्ष संचार जैसे वैश्विक क्षेत्र में काम करने और लाखों डॉलर की फंडिंग हासिल करने तक का उनका सफर युवा भारतीय इनोवेटर्स के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। 4.3 मिलियन डॉलर की यह फंडिंग अब Apolink को अंतरिक्ष संचार के क्षेत्र में अपनी तकनीक विकसित करने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर दे सकती है। ओंकार का सफर दिखाता है कि कम उम्र में शुरू किया गया तकनीकी प्रयोग सही दिशा, निरंतर मेहनत और अवसर मिलने पर वैश्विक स्तर के उद्यम में बदल सकता है।
