September 5, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Creates History,15 साल की उम्र में वैभव का ऐतिहासिक धमाका, दलीप ट्रॉफी में रचा नया कीर्तिमान

file_000000006ac48208b5ecb0ae586aafa9

सर्च न्यूज: सच के साथ:भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में एक और शानदार उपलब्धि अपने नाम कर ली है। महज 15 साल 157 दिन की उम्र में वैभव ने अर्धशतक जड़कर दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड बना दिया। उनकी इस पारी ने एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में उनकी प्रतिभा और आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई।

यह कारनामा उन्होंने ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में किया। मैच में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव पर सबकी नजरें थीं। इससे पहले मुकाबले के दौरान नियमित कप्तान ईशान किशन के चोटिल होने के बाद वैभव ने कुछ समय के लिए मैदान पर कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

वैभव का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने दलीप ट्रॉफी में एक नया उम्र संबंधी रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड लक्ष्मण सिंह के नाम था, जिन्होंने 1969 में 16 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव ने करीब 57 साल पुराने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

15 साल की उम्र में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और नेतृत्व में भी योगदान देने वाले वैभव लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने गेंद से प्रभाव डाला था और चार गेंदों के भीतर दो विकेट हासिल किए थे। अब सेमीफाइनल में रिकॉर्ड अर्धशतक के बाद युवा खिलाड़ी ने एक बार फिर भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपनी खास पहचान मजबूत कर ली है।

You may have missed