परसुडीह में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का खुलासा, दो गिरफ्तार
श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में चल रहा था कथित अवैध कारोबार, एक आरोपी फरार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि परसुडीह स्थित श्यामा प्रसाद कॉलेज के पीछे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की।पुलिस को देखते ही एक आरोपी दुबराज किस्कू मौके से फरार हो गया, जबकि धानो हांसदा और सकील अहमद को पुलिस ने पकड़ लिया।
तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज: छानबीन के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12.54 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। परसुडीह थाना के पदाधिकारी सनत टुडू के बयान पर धानो हांसदा, सकील अहमद और दुबराज किस्कू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, फरार आरोपी दुबराज किस्कू की तलाश जारी है।पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कथित नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
