November 4, 2026

छठ महापर्व से पहले पोटका विधायक संजीव सरदार ने छठ घाटों का किया निरीक्षण: सफाई और सुरक्षा दुरुस्त करने के दिए कड़े निर्देश

file_0000000057fc81f4a6c1e3ec0358e320

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर पोटका क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विधायक ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर विभिन्न छठ घाटों तथा वहां तक पहुंचने वाले रास्तों का सघन औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और संपर्क सड़कों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि कई घाटों पर जाने वाले रास्तों की स्थिति खराब है और घाटों के आसपास गंदगी फैली हुई है। उन्होंने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छठ पूजा में अब बहुत कम समय बचा है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर युद्धस्तर पर मरम्मत और सफाई का कार्य पूरा करें।

विधायक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग, चेंजिंग रूम और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने तटीय इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती करने और दलदली व गहरे पानी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

You may have missed