September 6, 2026

Jamshedpur Flood Alertजमशेदपुर में बाढ़ का बढ़ा खतरा, उफान पर खरकई-स्वर्णरेखा

flood-3-1787067873875_v

सर्च न्यूज: सच के साथ:जमशेदपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खरकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। खरकई नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जिससे नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

लगातार बारिश के साथ ओडिशा के ऊपरी इलाकों और डैमों से पानी छोड़े जाने का असर भी नदियों के जलस्तर पर पड़ा है। 31 अगस्त की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी। वहीं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।

जलस्तर बढ़ने से शास्त्रीनगर, कदमा, बागबेड़ा नया बस्ती, बड़ौदा घाट, जुगसलाई और भुइयांडीह जैसे निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी जा रही है।

मौसम और नदियों के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और अचानक बढ़ते पानी को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम न लें। आने वाले घंटों में बारिश जारी रहने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।

You may have missed