विदेशी मदद के आरोपों पर राहुल गांधी ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती
X पर पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा— किसी भी मंच पर और किसी भी समय बहस के लिए तैयार रहें।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में दावा किया कि देश की आर्थिक व्यवस्था विदेशी ताकतों के नियंत्रण और समर्थन में है तथा विदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी प्रधानमंत्री का समर्थन करते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इन मुद्दों पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि बहस के लिए कोई भी मंच और समय चुना जा सकता है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री उनके द्वारा उठाए गए सवालों का सामना करने से बचेंगे।
राहुल गांधी के ये बयान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विपक्ष पर विदेशी ताकतों के समर्थन और देश में अस्थिरता फैलाने के आरोपों के बाद सामने आए हैं।इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना है।
