Tatanagar: टाटानगर में RPF की बड़ी कार्रवाई, रेलवे एक्ट के उल्लंघन में दर्जनभर गिरफ्तार
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने सोमवार रात रेलवे नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 से ज्यादा लोगों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों में महिला यात्री, दिव्यांग यात्री तथा रेलवे लाइन पार करने और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के आरोपित लोग शामिल हैं।
RPF की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्टेशन परिसर में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ रेलवे नियमों का पालन कराना है। यात्रियों से भी अपील की जाती है कि वे रेलवे लाइन पार न करें और स्टेशन परिसर में स्वच्छता व अन्य नियमों का पालन करें।
