सर्च न्यूज: सच के साथ : जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ह्यूमपाइप-इंदिरानगर निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में चंदन की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि हत्या की पुष्टि और मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार, चंदन पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। पुलिस हत्या के पीछे संभावित पुरानी रंजिश समेत अन्य कारणों की जांच कर रही है और वारदात में शामिल लोगों की पहचान का प्रयास जारी है।