CJP Peaceful Protest on September 5:5 सितंबर को दिल्ली में CJP का शांतिपूर्ण मार्च, सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: Cockroach Janta Party (CJP) ने 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि 25 जुलाई को युवाओं के आंदोलन को समाप्त कराने के दौरान सरकार की ओर से किए गए कई आश्वासन अब तक पूरी तरह लागू नहीं हुए हैं।
CJP ने मार्च को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रखने की बात कही है। संगठन का कहना है कि युवाओं के साथ किए गए वादों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
