स्वर्वेद के दिव्य संदेश से प्रभावित हुए इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीरज मिश्रा ने कराया आध्यात्मिक परिचय
सर्च न्यूज: सच के साथ: विहंगम योग युवा संत समाज द्वारा स्वर्वेद प्रचार-प्रसार के निमित्त चाईबासा परिसदन में दिल्ली से पधारे इंटक फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथन जयसवाल जी को विश्व के अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद भेंट किया गया। इस अवसर पर विहंगम योग के सक्रिय कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं आध्यात्मिक जागरण के लिए समर्पित नीरज मिश्रा जी ने विहंगम योग की शिक्षाओं, सद्गुरु की महिमा तथा स्वर्वेद के मानव कल्याणकारी संदेश पर विस्तृत प्रकाश डाला।
स्वर्वेद प्राप्त करने के पश्चात स्वामीनाथन जयसवाल जी ने गहरी रुचि के साथ ग्रंथ का अवलोकन किया तथा इसकी शिक्षाओं को समझने की जिज्ञासा व्यक्त की। उन्होंने उमराहा, वाराणसी स्थित विश्व के सबसे बड़े ध्यान केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम के दर्शन करने की इच्छा भी व्यक्त की। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्यजन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जयसवाल जी ने विहंगम योग संत समाज एवं नीरज मिश्रा जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में आध्यात्मिक जागरण और सद्ग्रंथों का प्रचार समाज को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु के मार्गदर्शन से ही मनुष्य का जीवन अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर होता है तथा जीवन अपनी वास्तविक पूर्णता को प्राप्त करता है।
