September 6, 2026

Shehzad Poonawala on Rahul Gandhi:शहजाद पूनावाला का राहुल गांधी पर तीखा वार, कहा “जब तक मैं हूं PM नहीं बनेंगे”

IMG-20260820-WA0003

सर्च न्यूज: सच के साथ: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेतृत्व पर सबसे बड़ा हमला बोला है। पूर्व कांग्रेसी नेता रहे पूनावाला ने X पर एक पोस्ट में सीधे तौर पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया और 2029 के चुनावों तक का दावा कर दिया।

पूनावाला के 3 बड़े बयान:

1. “राहुल गांधी PM नहीं बनेंगे” : शहजाद पूनावाला ने लिखा: _”तरीका बदला है, मकसद नहीं। जब तक मैं जीवित हूं, राहुल गांधी कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।”उन्होंने कहा कि उनका विरोध अब पार्टी के मंच से नहीं, बल्कि एक नागरिक और राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर जारी रहेगा।

2. राजीव गांधी को बताया “PM मोदी के सबसे बड़े समर्थक”: 2008 में कांग्रेस स्वयंसेवक के रूप में राजनीति शुरू करने वाले पूनावाला ने पूर्व PM राजीव गांधी पर भी कटाक्ष किया। 
 उन्होंने लिखा: _“राजीव गांधी का मैं सदा ऋणी रहूंगा। उन्होंने हमें राहुल गांधी दिया, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि PM नरेंद्र मोदी 2014, 2019, 2024 में PM बनें और इंशाल्लाह 2029 में फिर से PM बनेंगे। इसलिए राजीव गांधी, मेरी तरह ही, PM मोदी के सबसे बड़े समर्थक हैं।”

3. “कांग्रेस की हार की वजह राहुल गांधी”: पूनावाला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व की वजह से ही भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। उनके अनुसार राहुल गांधी का राजनीतिक स्टाइल ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बन गया है।

कौन हैं शहजाद पूनावाला?

शहजाद पूनावाला ने लगभग 2008 में एक छात्र के रूप में कांग्रेस से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। वर्षों तक पार्टी के लिए डिबेट और प्रवक्ता की भूमिका निभाने के बाद उन्होंने भाजपा जॉइन की और राष्ट्रीय प्रवक्ता बने।

उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।