November 4, 2026

विक्रम शर्मा हत्याकांड के बाद करीबी राघव पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप ,संपत्ति विवाद में SSP से शिकायत

IMG-20260820-WA0004

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: देहरादून के सेंटर सिटी मॉल के पास 13 फरवरी 2026 को हुए कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के कुछ महीने बाद करीबी बताए जाने वाले राघव पर संपत्ति हड़पने और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित पक्ष ने मामले की जांच और कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक SSP को लिखित शिकायत सौंपी है।

क्या है पूरा मामला?

बिष्टुपुर के रामदास भट्टा निवासी भूपेंद्र सिंह ने SSP को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोनारी खुंटाडीह निवासी अशोक सिंह राघव, जिसे विक्रम शर्मा का करीबी बताया जाता है, ने CH एरिया स्थित एक संपत्ति को कथित रूप से हड़पने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, अशोक सिंह राघव ने घर खाली कराने के एवज में उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग की है। पीड़ित ने इसे जबरन वसूली और संपत्ति पर अवैध कब्जे की कोशिश बताया है।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

भूपेंद्र सिंह ने SSP से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विक्रम शर्मा की मौत के बाद उनके नाम का इस्तेमाल कर जमशेदपुर में दहशत फैलाने और संपत्ति हड़पने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त करने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विक्रम शर्मा की 13 फरवरी 2026 को देहरादून में हत्या कर दी गई थी। उनके नाम से जुड़े कई आपराधिक मामले अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं।

You may have missed