सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल ने नेमरा में दी रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में नेमरा पहुंचा। वहां उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनकी पूजनीय माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दुख की घड़ी में सीजीपीसी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को ढांढस बंधाया।
