जमशेदपुर पुलिस की पहल: ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए बांटे गए मुफ्त हेलमेट
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत पुलिस ने सड़क पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को रोका। अमूमन नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटने वाली पुलिस इस बार एक अलग रूप में नजर आई। अधिकारियों ने चालान काटने के बजाय वाहन चालकों को सुरक्षा का महत्व समझाया और उन्हें मुफ्त में हेलमेट वितरित किए, ताकि वे भविष्य में अपनी सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें।
