September 4, 2026

Saryu Ray:सरयू राय का अल्टीमेटम:मानगो नगर निगम में अनियमितताओं के विरोध 27 जुलाई को धरना

Screenshot_20260726-085331

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर स्थित आवास पर जनता दल (यूनाइटेड) और मानगो जनसुविधा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मानगो नगर निगम की कार्यशैली और प्रशासनिक अनियमितताओं पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निगम क्षेत्र नियम-कानून के ताक पर चल रहा है और वहां भारी मनमानी हो रही है।

नगर निगम में व्याप्त इसी मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 27 जुलाई को मानगो नगर निगम कार्यालय (गांधी मैदान) के समक्ष सुबह 10 बजे से एक विशाल धरने का ऐलान किया गया है। विधायक सरयू राय ने इसे अधिकारियों के लिए एक खुली चेतावनी बताते हुए कहा है कि जनता के पैसों की बर्बादी और नगर निगम में अफसरों का तानाशाही रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।धरने का मुख्य उद्देश्य पिछले कई महीनों से लंबित करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को शिलान्यास की गई लगभग 12 करोड़ 13 लाख रुपये की 38 योजनाएं अब तक अधर में लटकी हैं। इसके अतिरिक्त उलीडीह, रामकृष्ण कॉलोनी और देशबंधु लाइन जैसे इलाकों में बाढ़ सुरक्षा, जर्जर सड़कों, बदहाल जल निकासी और गहराते पेयजल संकट जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर इस जन आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया गया है।

You may have missed