Pakistan EX-PM Imran Khan moved to hospital from jail:जांच के बाद जेल भेजे गए इमरान खान: छह डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप; नौ महीने बाद पत्नी और बहन से हुई मुलाकात
सर्च न्यूज: सच के साथ: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद वापस अदियाला जेल भेज दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने विस्तृत जांच के बाद माना कि इमरान खान को फिलहाल जेल में रखना सुरक्षित है और उनकी स्थिति स्थिर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें कड़े सुरक्षा घेरे में अस्पताल लाया गया था
