November 5, 2026

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशपर्व को लेकर साकची गुरुद्वारा में भव्य तैयारियां

IMG-20261105-WA0003

नगर कीर्तन, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और विशेष कीर्तन दरबार होगा मुख्य आकर्षण

जमशेदपुर। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को लेकर लौहनगरी में धार्मिक उत्साह और तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष भी साकची गुरुद्वारा साहिब में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय प्रभात फेरी, विशेष कीर्तन दरबार और गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया जाएगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची की बैठक प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें प्रकाशपर्व के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्ष बीबी जतिंदरपाल कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी चरण कौर, कीर्तनी जत्थे की बीबी गुरमीत कौर, कमलजीत कौर एवं रतनजीत कौर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 से 23 नवंबर तक पांच दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 22 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा तथा इसी दिन धार्मिक मर्यादा के अनुसार निशान साहिब का चोला बदला जाएगा।

ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू ने बताया कि 24 नवंबर को विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।प्रधान निशान सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाला विशाल नगर कीर्तन साकची गुरुद्वारा परिसर पहुंचेगा। नगर कीर्तन के आगमन पर पुष्पवर्षा, आकर्षक आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच भव्य स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने संगत से अपील की कि 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। सभी श्रद्धालु समय का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में शामिल हों।प्रकाशपर्व को सफल और यादगार बनाने के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं संगत के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

You may have missed