September 5, 2026

Amit Shah:चिकन नेक की सुरक्षा पर गृह मंत्रालय अलर्ट: एक महीने में दूसरी बार उत्तर बंगाल पहुंचे शाह, सुरक्षा एजेंसियों का बढ़ा तालमेल

Screenshot_20260821_091021_InShot

सर्च न्यूज: सच के साथ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी पहुंचे हैं। एक महीने के भीतर उनका यह दूसरा उत्तर बंगाल दौरा है, जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत की पूर्वी सीमाओं की व्यापक सुरक्षा समीक्षा करना है। विशेष रूप से सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे देश का ‘चिकन नेक’ भी कहा जाता है, उसकी भू-राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अपनी पैनी नजर बनाई हुई है।

गृह मंत्री के इस सुरक्षा एजेंडे के केंद्र में नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की कड़ी निगरानी शामिल है। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ, हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों (ड्रग्स) के अवैध व्यापार और सीमा पार से होने वाले अन्य संगठित अपराधों को रोकने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है। इस दौरे के दौरान अमित शाह सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से मूल्यांकन किया जा सके।