Naxalite Ajay Mahato urf tiger arrested:”25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो गिरफ्तार: 240 मामलों में था वांछित, 21 साल से संगठन में था सक्रिय”
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के गिरिडीह जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, जहां 25 लाख रुपये के इनामी कुख्यात माओवादी कमांडर अजय महतो उर्फ मोछु उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई गिरिडीह पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा-209 बटालियन द्वारा अंजाम दी गई। खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा बलों ने पीपराडीह और हरलाडीह के घने जंगलों व संबंधित गांवों को घेरकर इस खूंखार नक्सली नेता को उस समय दबोचा जब वह भागने की कोशिश कर रहा था। इसके साथ ही उसके दो अन्य सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अजय महतो की गिरफ्तारी से नक्सली संगठन के पूरे नेटवर्क और रीढ़ को एक करारा झटका लगा है। गिरिडीह जिला प्रशासन पहले ही उसके और उसके अन्य साथियों के खिलाफ देशद्रोह और कड़े कानूनी प्रावधानों (UAPA) के तहत मुकदमा चलाने की सिफारिश कर चुका है, जिसे गृह विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। इस ऐतिहासिक गिरफ्तारी के बाद, सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया है, ताकि बचे हुए नक्सलियों पर दबाव बनाकर उन्हें मुख्यधारा में शामिल होने या आत्मसमर्पण करने के लिए विवश किया जा सके

