September 4, 2026

MLA Mangal Kalindi Sarhul : पारंपरिक गीत, संगीत व नृत्य ने मोहा सबका मन

IMG-20260329-WA0002

लुआबासा : सरहुल महोत्सव में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी

जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत लुआबासा में आदिम भूमिज समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित विशाल सरहुल महोत्सव बड़े ही उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया. उक्त आयोजन में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया. समाज के लोगों ने अपनी समृद्ध आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा.
इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंन्दी ने कहा कि सरहुल पर्व आदिवासी समाज की प्रकृति के प्रति आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है. उन्होंने समाज के लोगों को इस परंपरा को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय लोग, समाज के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने एक-दूसरे को सरहुल पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और इस पावन अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया.

You may have missed