September 4, 2026

IndiGo Plane Hits Pole at Srinagar Airport, Front Section Damaged. श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया IndiGo विमान, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त |

cover_1788497633421

सर्च न्यूज: सच के साथ: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार को IndiGo की फ्लाइट 6E 225 के साथ हादसा हो गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची फ्लाइट पार्किंग के दौरान Visual Docking Guidance System (VDGS) पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा।

हादसे के समय विमान में यात्री और क्रू सदस्य मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए हलचल बढ़ गई और विमान को आगे की जांच के लिए रोक दिया गया।

हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान को पार्किंग क्षेत्र में आगे बढ़ते और पोल से टकराते हुए देखा जा सकता है। कुछ रिपोर्टों में ब्रेक सिस्टम में खराबी की बात कही गई है, हालांकि हादसे की सटीक वजह अभी जांच का विषय है और आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

एयरपोर्ट अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विमान को हुए नुकसान का तकनीकी आकलन किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर किसी के घायल न होने से बड़ी अनहोनी टल गई, लेकिन पार्किंग के दौरान हुई इस टक्कर ने एयरपोर्ट पर विमान संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

You may have missed