September 4, 2026

Govt Changed, But Justice Still Elusive: RG Kar Victim’s Mother. सरकार बदली, लेकिन बेटी के इंसाफ की लड़ाई वहीं की वहीं: RG Kar पीड़िता की मां का दर्द |

file_0000000094e081f5a50dcd2337734453

सर्च न्यूज: सच के साथ: RG kr मेडिकल कॉलेज की रेप-मर्डर पीड़िता की मां और पनिहाटी से बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ ने अपनी बेटी के मामले में जांच की प्रगति को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदलने के बावजूद न्याय की प्रक्रिया में अपेक्षित तेजी नहीं आई है। उनका कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर कार्रवाई अब भी आगे नहीं बढ़ रही है।

बैरकपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सरकार बदलने के बाद उनकी बेटी को न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि वह मूल रूप से राजनीति में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन बेटी की मौत के बाद परिस्थितियों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए मजबूर किया।

wरत्ना देबनाथ ने CBI की जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने डॉक्टरों की गिरफ्तारी को लेकर सामने आए तर्क पर सवाल करते हुए कहा कि अगर कोई डॉक्टर अपराध में शामिल है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने मामले में अधिक प्रभावी जांच और दोषी पाए जाने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ अपनी बेटी के लिए नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था में बदलाव और न्याय सुनिश्चित करने के लिए है। उनका बयान ऐसे समय आया है जब आरजी कर मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं।

You may have missed