Jamshedpur हिमांशु सिंह हत्याकांड – मुख्य आरोपी का सरेंडर
पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी पर ₹2 लाख का इनाम घोषित किया था।
काफी दिनों तक फरार रहने के बाद आरोपी ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट के CJM कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
यह हत्या का मामला जमशेदपुर से जुड़ा है और काफी चर्चित रहा था। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी।सरेंडर के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हुई।
27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित DD Bar परिसर में विवाद हुआ था
आरोप है कि कुल्हाड़ी, चाकू, चापड़ और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया
हिमांशु सिंह की 29 जून को TMH में इलाज के दौरान मौत हुई। उनके साथ प्रत्युष आनंद भी गंभीर घायल हुए, उनका इलाज कोलकाता में चल रहा है
मृतक के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर बिष्टुपुर थाने में FIR दर्ज हुई है।
FIR में नामजद लोग:नीरज सिंह – DD Bar के मालिक, भाजपा नेता
विजय कुमार – DD Bar के मैनेजर
सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल – पुलिस के अनुसार मामले का मुख्य शूटर और 2 लाख रुपये का इनामी आरोपी
राहुल, राज लोहार, अमित लोहार समेत कई अन्य लोग
गिरफ्तारी और कोर्ट की स्थिति
नीरज सिंह: राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार।
सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई प्रस्तावित थी
विजय कुमार: ओडिशा से हिरासत में
गिरफ्तार: अब तक 3 नाबालिगों सहित सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है
SIT जांच रही है और नीरज सिंह के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी
