September 5, 2026

Minister Ravneet Singh Bittu Resigns:केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद दिया इस्तीफ़ा राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार

image27_0

सर्च न्यूज: सच के साथ: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका यह इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। वह केंद्र सरकार में रेल मंत्रालय के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे।

यह रणनीतिक इस्तीफा उनके राज्यसभा कार्यकाल की समाप्ति के बाद आया है, जो 21 जून 2026 को समाप्त हो गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें दोबारा उच्च सदन के लिए नामांकित नहीं किया था। इससे पहले वह राजस्थान से राज्यसभा सांसद के रूप में संसद का हिस्सा बने थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मंत्रिमंडल से हटने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू अब पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वह आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों में पार्टी के एक बड़े सिख चेहरे के रूप में उभर सकते हैं और लुधियाना (सेंट्रल) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं