Mamata Banerjee’s Niece Found Hanging at Home in Birbhum. ममता बनर्जी की भतीजी का घर में फंदे से लटका मिला शव, बीरभूम में मचा हड़कंप |
सर्च न्यूज: सच के साथ: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 28 वर्षीय भतीजी बृष्टि मुखर्जी का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बृष्टि ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटनास्थल से क्या कुछ बरामद हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
