Jharkhand Delimitation: ST सीटों पर सियासी घमासान, BJP का पलटवार—अमर बावरी बोले, 14 सीटें बढ़ने की संभावना
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड में विधानसभा सीटों के संभावित परिसीमन को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। ST आरक्षित सीटों की संख्या घटने के दावों के बीच भाजपा ने इन आशंकाओं को खारिज किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बावरी ने कहा कि प्रस्तावित 50 प्रतिशत मॉडल लागू होने पर विधानसभा की कुल सीटों के साथ अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़ सकती है।
भाजपा नेता ने 2008 के परिसीमन का हवाला देते हुए कहा कि उस समय आदिवासी आबादी के अनुपात में बदलाव के आधार पर ST सीटों को 28 से घटाकर 22 करने का प्रस्ताव सामने आया था। अमर बावरी ने कांग्रेस और JMM पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि अगर वे प्रस्तावित मॉडल का विरोध कर रहे हैं तो सीटों के पुनर्निर्धारण के लिए उनका वैकल्पिक मॉडल क्या है।
उन्होंने कहा कि परिसीमन का मुद्दा झारखंड की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका सीधा असर विधानसभा क्षेत्रों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ेगा। वहीं, विपक्षी नेताओं की ओर से पहले ही ST सीटों के संभावित असर को लेकर चिंता जताई जा चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में परिसीमन को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने के आसार हैं।
