September 6, 2026

Major crackdown by Jamshedpur Police:जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टेल्को चेन छिनतई मामले में एक शातिर अपराधी गिरफ्तार, सोने की चेन और बाइक बरामद

Screenshot_20260708_174307_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छीनने के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों में से एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है, जिसकी पहचान विक्रम हो (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी बुधवार को जमशेदपुर के सिटी एसपी ललित मीणा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया के सामने रखी।

यह पूरी घटना 7 जुलाई 2026 को टेल्को थाना अंतर्गत घड़ी पार्क के समीप घटित हुई थी, जहां दो बदमाशों ने एक महिला को निशाना बनाया था। आरोपी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या जेएच05डीसी1914) पर सवार होकर आए थे और अचानक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर तेजी से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और शहर के विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन गश्ती व छापेमारी अभियान की शुरुआत की गई।गठित विशेष टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम हो को धर दबोचा और उसके पास से छीनी गई सोने की चेन को सकुशल बरामद कर लिया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में इस गिरोह के दूसरे सक्रिय सदस्य रोहित उर्फ रोहन उर्फ चिंडी का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल पुलिस को चकमा देकर फरार है। टेल्को थाना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और दावा किया जा रहा है कि उसे भी जल्द ही न्यायिक हिरासत में ले लिया जाएगा।