September 5, 2026

*LPG Latest Update Today: 14.2 KG वाले नए कनेक्शन पर रोक, यूएस से बढ़ा आयात, सप्लाई सामान्य होते ही फिर शुरू होगी बुकिंग**

de9bb07ccad84dfb9a0b10a756372619(2)

Jamshedpur / New Delhi:* आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। देश के कई राज्यों में 14.2 किलोग्राम वाले नए घरेलू LPG गैस कनेक्शन की प्रक्रिया को फिलहाल अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।*क्या है वजह?*जानकारी के अनुसार इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में जारी तनाव है। होर्मुज जलडमरूमध्य से सप्लाई प्रभावित होने के कारण खाड़ी देशों से LPG की आवक में भारी गिरावट आई है। सऊदी अरब से पिछले दो महीनों में भारत को लगभग कोई सप्लाई नहीं मिली है, वहीं यूएई और कतर से भी आयात काफी कम हो गया है।*अमेरिका बना बड़ा सप्लायर*इस संकट के बीच भारत ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए अमेरिका का रुख किया है। समुद्री सूचना कंपनी केप्लर के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में भारत के कुल LPG आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी 73% से ज्यादा रही। अगस्त में अमेरिका से करीब 6.2 लाख टन LPG आयात किया गया।*आधिकारिक आदेश नहीं, पर एजेंसियों में देरी*हालांकि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से अभी तक पूरे देश में नए कनेक्शन बंद करने का कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। लेकिन जमीनी स्तर पर कई गैस एजेंसियों ने नए कनेक्शन के आवेदन लेना अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है या 4 से 5 दिन का समय दिया जा रहा है।तेल कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही खाड़ी क्षेत्र से सप्लाई सामान्य होगी, नए कनेक्शनों की बुकिंग प्रक्रिया फिर से पहले की तरह शुरू कर दी जाएगी।*ग्राहक क्या करें?*जिन लोगों को तत्काल नए कनेक्शन की जरूरत है, वे अपनी नजदीकी एजेंसी से संपर्क में रहें और वैकल्पिक तौर पर 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर या PNG कनेक्शन के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।