रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का आरोप, टेल्को थाने में शिकायत
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र की ग्वाला बस्ती निवासी 25 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता ने रविंद्र ठाकुर के खिलाफ रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दी है।शिकायत के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच ग्वाला बस्ती चौक के पास रविंद्र ठाकुर ने प्रियांशु को रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर ₹5 हजार रंगदारी की मांग की। प्रियांशु का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई तथा बाद में पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रविंद्र ठाकुर कुछ दिन पहले ही एक फायरिंग के मामले में जेल से बाहर आया है। प्रियांशु ने आरोपी पर क्षेत्र में गुंडागर्दी और अवैध रूप से हफ्ता वसूली करने का आरोप भी लगाया है।प्रियांशु के मुताबिक, घटना के बाद वह रात करीब 9 बजे एमजीएम अस्पताल जा रहा था, तभी डिमना चौक के पास रविंद्र ठाकुर ने उसे दोबारा रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई और हथियार दिखाकर धमकाया गया।शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने तथा अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
