September 5, 2026

Consensus reached between Jharkhand and Bihar on Son River water sharing:सोन नदी जल बंटवारे पर झारखंड-बिहार में बनी सहमति, समाधान की दिशा में बढ़ा बड़ा कदम

IMG-20260831-WA0021

सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली। सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर झारखंड और बिहार के बीच वर्षों से लंबित विषय के समाधान की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दोनों राज्यों के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सोन नदी के जल बंटवारे का विषय लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच विमर्श का विषय रहा है। वर्षों से चले आ रहे विचार-विमर्श, तकनीकी पहलुओं पर चर्चा और आपसी प्रयासों के बाद अब इस विषय पर दोनों राज्यों के बीच सहमति बनना सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता झारखंड के जल हितों की रक्षा के साथ-साथ राज्य के किसानों, सिंचाई व्यवस्था और भविष्य की जल आवश्यकताओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का न्यायसंगत और प्रभावी उपयोग किसानों के हित में बेहद आवश्यक है। सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर बनी यह सहमति लंबे समय से लंबित विषय के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मुख्यमंत्री ने बैठक के माध्यम से इस विषय पर आगे बढ़े समाधान को झारखंड के व्यापक जल हितों के लिए महत्वपूर्ण बताया।

You may have missed