JMM Mega Protest in Rajnagar on September 7 Over Jharkhand’s Mineral Rights. झारखंड की खनिज संपदा पर हक की लड़ाई, 7 सितंबर को राजनगर में झामुमो का महाधरना.
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड की खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से 7 सितंबर 2026 को राजनगर प्रखंड परिसर में महाधरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर झामुमो कार्यालय में बैठक कर रणनीति बनाई गई।
महाधरना को व्यापक बनाने के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, ताकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम लोग 7 सितंबर को राजनगर पहुंच सकें। झामुमो नेताओं ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को मजबूत किया जाएगा।
झामुमो की ओर से कहा गया है कि प्राकृतिक संसाधनों और राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी समझौता नहीं करेगी। 7 सितंबर का महाधरना इसी विरोध को व्यापक जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
