सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में आयोजित “सिंपोजियम ऑन ऑपर्च्युनिटीज एंड चैलेंजेज इन झारखंड” के दौरान राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश की संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, उद्योगपति, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी तथा कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, लेकिन इसके समुचित उपयोग के लिए सरकार, उद्योग जगत और व्यापारिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सभी चैंबरों ने एकजुट होकर राज्य के संतुलित एवं सतत विकास के लिए साझा रणनीति बनाने तथा नीतिगत सुझाव सरकार तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम में निवेश को बढ़ावा देने, नए उद्योगों की स्थापना, एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना के विकास और उद्योगों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सभी औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठन एक मंच पर मिलकर कार्य करें तो झारखंड देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सकता है।संगोष्ठी के अंत में प्रतिभागियों ने राज्य के समग्र आर्थिक विकास, निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा उद्योग और सरकार के बीच प्रभावी संवाद को और मजबूत करने का संकल्प लिया।