26 police personnel honored: सटीक जांच और त्वरित कार्रवाई का मिला इनाम: निखार हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने वाली टीम को सलाम, 26 पुलिसकर्मी सम्मानित
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: चांडिल थाना क्षेत्र के 10th Mile Stone होटल में हुए चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड के सफल उद्भेदन और मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने टीम की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर जांच की सराहना की।
जांच के दौरान टीम ने विभिन्न पहलुओं पर गहनता से काम करते हुए साक्ष्य संकलन, तकनीकी अनुसंधान, संदिग्धों की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपियों से जुड़े तथ्यों और उनकी संपत्ति से संबंधित पहलुओं की भी जांच की।अधिकारियों ने टीम के समर्पण, तत्परता और समन्वित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की प्रभावी पुलिसिंग से गंभीर अपराधों के मामलों में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होता है।
