झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार को निधन, राज्य में शोक की लहर
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात हृदयाघात के बाद निधन हो गया। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आते ही झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों, कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की भीड़ जुटने लगी।
