November 6, 2026

“Teachers Lay the Foundation for Nation-Building:”शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखते हैं” — प्रभाकर सिंह, कुलाधिपति-सोना देवी यूनिवर्सिटी

IMG-20260905-WA0041

सर्च न्यूज: सच के साथ: शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के भविष्य का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘सर्च न्यूज़’ से विशेष बातचीत में प्रभाकर सिंह ने शिक्षकों की भूमिका को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।उन्होंने कहा, “शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं। वे भविष्य के निर्माण की आधारशिला रखने का कार्य करते हैं।” उनके अनुसार भावी पीढ़ी को संस्कारित करने, संवारने और देश की मजबूत बुनियाद तैयार करने का महत्वपूर्ण दायित्व शिक्षकों के कंधों पर होता है।

शिक्षक अपनी विद्या, शिक्षा, मेधा और प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्र के नवनिर्माण में निरंतर योगदान देते हैं।अपने जीवन पर शिक्षकों के प्रभाव के सवाल पर प्रभाकर सिंह ने अपनी हिंदी शिक्षिका श्रीमती सुशीला लकड़ा को भावुकता के साथ याद किया। उन्होंने बताया कि सुशीला लकड़ा जी का उनके जीवन पर गहरा प्रभाव रहा। आज वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां आज भी उनके मन में जीवंत हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षिका का वात्सल्य, स्नेह, सानिध्य और सिखाने की कला अद्भुत थी। उन्होंने उन्हें केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि एक बेहतर और सच्चा जीवन जीने की ‘दीक्षा’ भी दी। प्रभाकर सिंह ने उन्हें अपने विद्यार्थी जीवन की अमूल्य धरोहर बताते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की।