290 liters of locally brewed liquor seized in Jamshedpur:जमशेदपुर में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 लीटर चुलाई शराब जब्त की है। इस दौरान विभाग की टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध रूप से चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर विभाग ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब बरामद की गई और मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।
